शनिवार, 28 नवंबर 2009

दिल्ली मेट्रो की कमाई १ करोड़ प्रतिमाह पहुँची


दिल्ली मेट्रो ने कीर्तिमान स्थापित किया है। दिल्ली मेट्रो अब तक १ अरब लोगों को सफर कराया है और इसकी कमाई अब १ करोड़ रुपये महीने तक जा पहुँची है। इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो का दायरा भी बढ़ा है। कभी आठ किलोमीटर का सफर तय करने वाली यह मेट्रो सेवा अब ९० किलोमीटर का सफर तय करती है और दिल्ली अब एन सी आर तक जा पहुँची है। दिल्ली मेट्रो वर्तमान में लगभग तीन लाख लोगों को रोजाना सफर तय कराती है। दिल्ली मेट्रो का दायरा अगले कुछ ही दिनों में १०० किलोमीटर से भी अधिक का सफर तय करने जा रही है। दिल्ली मेट्रो ने एन सी आर में कदम रखते ही लोगों को अपना चहेता बना लिया है और मंजिलों की दूरियां मिटा दीं है वहीं लोगों का समय भी बचाया है। दिल्ली मेट्रो का सफर जितना आराम दायक है उतना ही तेज भी है फसलों को कम करके दिल्ली मेट्रो अब ज़्यादातर लोगों की पहली पसंद बन चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

ब्लॉग आर्काइव