सोमवार, 23 जुलाई 2012

मथुरा के निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 24 जुलाई को कल


आज तक सब प्रत्याशी फुल स्टॉप,कल चन्द रहेगे नान स्टॉप 


मथुरा। मथुरा जनपद में निकाय चुनावो की सरगर्मी अभी थमने का नाम नहीं ले रही अध्यक्ष व सभासद पद हेतु लगभग 1100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है जो चुनाव प्रचार की अंतिम तिथि 18 तक अपनी जीत के सारे अठ्ठे पंजे लड़ा चुके है 20 को वोट पड़ने से पहले 19 की रात तक प्रत्याशियों ने जमकर मतदाताओ को लुभाने की खातिर चुनाव आयोग के कायदे कानून की धज्जीया उड़ाते हुए धन वर्षा के साथ खूब शराब बाटी किसी ने घेवर बाटे किसी ने इनव्टर लगवाये किसी ने बैण्ड बजवाया तो किसी ने नोटंकी गव्वायी यही वजह है कि कोई भी प्रत्याशी अपनी हार स्वीकार करने को तैयार नहीं है, सभी अपनी जीत के प्रति अस्वस्थ नजर आ रहे है।
      अब प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 24 जुलाई को कल देर साय तक होगा इनके भाग्य अभी मतपेटिका में बन्द है हर प्रत्याशी की नीद भूख उड़ी हुई है पर अपने को जीता हुआ बता रहे है नगर सीट पर भाजपा प्रत्याशी मनीषा गुप्ता और सपा समर्पित लता अग्रवाल को ही फाइट में माना जा रहा है ऐसा आंकलन शहर के सटोरियों का भी है पर वो भी वैश्य वोटो को लेकर असमंजस की स्थिति में है एक सटोरिया ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया की हम ये नहीं समझ पा रहे है कि अधिक वैश्य वोट किसको मिला है जीत उसी की है।
  बहराल कल सबके भाग्य का फैसला होना है...यानि...आज तक सब प्रत्याशी फुल स्टॉप,कल कल चन्द रहेगे नान स्टॉप
          नरेन्द्र एम.चतुर्वेदी 
        www.samaysapeksh.com

सोमवार, 16 जुलाई 2012

कांगेस में दो फाड़ से भाजपा की राह आसान

मथुरा। मथुरा कांगेस में निकाय चुनावो में टिकट को लेकर छिड़ी जंग अब सडको पर साफ दिखाई दे रही है कांगेस के वरिष्ठ नेता शिक्षाविद कुलदीप भार्गव ने कांगेस का संबल ना मिलने से कुपित होकर अपनी पत्नी रश्मि भार्गव को निर्दलीय ही मैदान में उतार दिया और कांगेस का बुद्धजीवी तबका रश्मि के खेमे में जा कूदा इधर रश्मि की योग्यता को देखते हुए  बसपा ने भी अपना समर्थन दे डाला जबकि मुस्लिम वोट इस बार सपा समर्पित डा. अशोक अग्रवाल की पत्नी लता को मिल रहा है हाल ही में हुए विधान सभा चुनावो में ब्रह्ममन कार्ड फेल होने से कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना शर्मा को काफी संघर्ष से जूझना पड़ेगा। वही वैश्यों का झुकाव इस वार भाजपा से दो बार नगर अध्यक्ष रहे राजेश गुप्ता की पत्नी मनीषा गुप्ता को अच्छा समर्थन मिलने से मथुरा नगर की जनता का यह मनना है कि भाजपा की होने वाली जीत कांग्रेस के दो फाड़ व विधायक की अकर्मंद्ता का प्रतिफल होगा।

मंगलवार, 3 जुलाई 2012

मथुरा निकाय चुनावो में टिकट वितरण को लेकर   


कांग्रेस में फूटे असन्तोष के स्वर.......


मथुरा। उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण में हो रहे निकाय चुनावो में कर्मठ पात्रो को वंचित कर अपात्रों को टिकट देने का मामला अब कांग्रेस पार्टी में तूल पकड़ता जा रहा है एक ग्रहणी महिला प्रत्याशी बनाये जाने कुपित सक्रिय महिलाये स्थानीय स्तर पर बायोडाटा देने के वावजूद टिकट से वंचित रही वही एक ऐसी महिला को टिकट दिया है जो बोलना भी नहीं जानती है नगर पालिका को कैसे चलाएगी यह एक विचारणीय प्रश्न है इससे यह स्पष्ट है की सीट जीतने के बाद इनके पति प्रतनिधि के रूप में पालिका को चलायेगे। इसे लेकर कांगेस कार्यकर्त्तओ में रोष व्याप्त है।
                बताया जाता है कि विधान मंडल दल के नेता व मथुरा-ब्रन्दावन छेत्र के विधायक प्रदीप माथुर एव अब तक रहे मथुरा से नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण कुमार उपाध्याय उर्फ़ बिट्टू इन दोनों के बीच घमासान वर्चश्व की जंग चली आ रही है इसी के चलते विधायक ने हस्तक्षेप कर बिट्टू की भाभी की टिकट काट कर अपने चहेते एन डी तिवारी कांगेस से पूर्व में पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुके कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ़ टुनटुन भैया की ग्रहणी पत्नी को दिलवाकर वर्चश्व की जंग तो जीत ली अब कुर्सी कैसे जीतेगे इसको लेकर ब्रह्मामन एकता का नारा पुन: लगाया जा रहा है जबकि हालही में हुए विधान सभा के चुनावो में ब्रह्मामन कार्ड पूरी तरह फेल हो चुका है।
      ये तो बात कर रहे थे कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओ के श्री मुख की और उनके असहनीय दर्द की सूत्र बताते है कि मथुरा जनपद में इस बार वार्ड स्तर पर भी सक्रिय कार्यकर्ताओ को दरकिनार कर उन को टिकट वितरित किये गए है जिनका कांगेस से कोई लेना देना भी नहीं रहा है या वो सक्रिय कार्यकर्त्ता नहीं रहे...भीषण गर्मी ऊपर से अपमान यही वजह है कि सक्रिय कार्यकर्त्ता अपने घरो से निकलने में भी गुरेज कर रहे है।
               वर्षो से कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य कर रही महिला कार्यकर्ताओ को टिकट ना मिलने से व्यथित है उन्होंने पार्टी की रीती नीति को जनता के बीच जोर शोर से प्रचारित किया नगर में पार्टी का कद बडाया किन्तु पार्टी ने उनका कद घटा दिया अब देखना है कि क्या असंतुष्ठो को सन्तुष्ट कर पायेगी कांग्रेस।   
                                                                       http://blogger.ww.samaysapeksh.com  

फ़ॉलोअर