शनिवार, 25 फ़रवरी 2012

                           प्रत्याशियों को लेकर मथुरा में सट्टे के भाव
डा.अशोक सबसे आगे दुतीय पायदान पे बीजेपी,तीसरे,चोथे पर काग्रेस,बसपा

मथुरा । मथुरा-वृन्दावन विधान सभा सीट पर अपनी-अपनी जीत को लेकर सभी प्रत्याशी भयभीत नजर आ रहे है वही मथुरा के सट्टे बाजार ने प्रत्याशियों की नीद उड़ा दी है । सट्टे के भाव पर यदि गोर किया जाये तो प्रत्याशियों का भयभीत होना लाजमीय है । मथुरा सट्टे बाजार के अनुसार प्रथम रूप का दावेदार सपा प्रत्याशी को आका जा रहा है जबकि भाजपा को द्वतीय स्थान पर तीसरे,चोथे स्थान पर काग्रेस,बसपा को दर्शाया जा रहा है।
मथुरा सीट को लेकर सट्टे बाजार ने प्रत्याशियों की रातो की नीद उड़ा कर रख दी है सट्टे बाजार की माने तो वह सपा प्रत्याशी को एक तरफा भारी बहुमत के साथ जिता रहे है सट्टे बाजार के भाव कुछ इस प्रकार है सपा के प्रत्याशी डा.अशोक अग्रवाल एक रूपये, बीजेपी प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार शर्मा तीन रूपये मथुरा से दो बार विधायक रहे काग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर को तीसरे स्थान पर आकते हुए चार रूपये का भाव है जबकि प्रदेश में सत्ता रुड व मथुरा सीट पर अपना द्वतीय दबदबा रखने वाली बसपा पार्टी की प्रत्याशी पुष्पा शर्मा को चोथे स्थान पर आका जा  रहा है सट्टे बाजार में जिनका भाव दस रूपये है ।
मथुरा की राजनीति की हार जीत नगर के सटोरियों के हाथ रही है सटोरियों द्वरा सट्टे बाजार में प्रत्याशी के प्रति जनता का रुझान देखकर अपना आंकलन सेट करके ही ये अपने भाव सट्टे बाजार में फैलाते है हालाकि भाव में कुछ  हेरफेर हो जाता है जबकि इस बार सट्टे के भाव बरकरार है जिससे भाजपा,काग्रेस,बसपा के प्रत्याशियों की हवईया उड़ी हुई है इधर बाजारों में जनता भी अपने-अपने कयाश लगा रही है ।
                                                                                                                        नरेन्द्र एम.चतुर्वेदी 
                                                                                                                http.//www.samaysapeksh.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

ब्लॉग आर्काइव