शनिवार, 9 जनवरी 2010

मुंबई में इमारत का एक हिस्सा गिरा

मुंबई में पाँच मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिर जाने से कई लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हादसा मझगाँव में हावर्ड लाइन के पास डाकयार्ड रोड स्टेशन के सामने उस वक्त हुआ, जब यहाँ पाँच मंजिला इमारत का ऊपरी हिस्सा ढह गया। इमारत काफी पुरानी बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक इमारत में अवैध निर्माण चल रहा था, जिसकी शिकायत आसपास के रहवासियों ने नगरनिगम और पुलिस दोनों से की थी। लेकिन न तो पुलिस चेती और नगरनिगम जागा।इमारत का जो हिस्सा गिरा, उस पर बाकी भवन का पूरा भार था। यहाँ एक शख्स अलमारी निकाल कर पुनर्निर्माण की कोशिश कर रहा था, तभी हिस्सा ढह गया। लोगों के मुताबिक इमारत को कल रात ही खाली कराया गया था। ताजा समाचार लिखे जाने तक भवन की पाँचवीं मंजिल पर दो, जबकि सबसे निचली मंजिल पर तीन लोग फँसे थे। दो लोगों को बचाया लिया गया था। कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। दमकल की चार क्रेनें मौके पर हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फ़ॉलोअर

ब्लॉग आर्काइव